फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sports

वीएस मेमोरियल में दौड़ प्रतियोगिता, बच्चों ने मारी बाजी

Fri, 19 Dec 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports
शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रथम में प्ले-गुप, द्वितीय में एलकेजी और तीसरे चरण में यूकेजी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का नेतृत्व शिक्षका रोशनी सिंह, निधि मिश्रा, दीक्षा पांडेय, प्रिया पांडेय, पूजा पांडेय, आरती पांडेय, कल्पना सिंह एवं रुचि शर्मा ने किया। सबसे पहले प्रथम चरण की प्रतियोगिता हुई। इसमें प्ले-ग्रुप-ए के छात्र सक्षम सिंह प्रथम, आरव सैनी द्वितीय और अस्मित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग एक की दिव्यांगिनी सिंह प्रथम, मांडवी सिंह द्वितीय और सान्वी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। प्ले ग्रुप-बी के छात्र आयुष को पहला, शिवांस शर्मा को द्वितीय और शशांक मिश्र को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


 दूसरे चरण की प्रतियोगिता में एलकेजी-ए ग्रुप बालक वर्ग में प्रदयुम्न सरोज प्रथम, दिव्यांश सोमवंशी द्वितीय और सौर्यमणि त्रिपाठी तृतीय रहे। बालिका वर्ग ए में आराध्या वर्मा ने पहले स्थान पर कब्जा किया जबकि चक्षिता शर्मा दूसरे और शिवांशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी-ग्रुप में अखंड प्रताप सिंह प्रथम, समित वर्मा द्वितीय और आर्यन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग-बी ग्रुप में आर्या सोमवंशी प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय, हर्षिता सरोज को तीसरा स्थान मिला। तीसरे चरण में यूकेजी ए-ग्रुप बालक वर्ग में प्रत्युष उपाध्याय प्रथम, अर्पित ओझा द्वितीय और आर्यन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग-ए ग्रुप में अनन्या पांडेय प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय और नैन्सी गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। यूकेजी-बी से नमन जायसवाल प्रथम, अमन सिंह द्वितीय व प्रतीक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अन्य ग्रुप के छात्र व छात्राओं ने भी बाजी मारी। विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह ने अव्वल रहे उन बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षिकाओं को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed