फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Special teen police unit will prevent children from becoming criminals

बच्चों को अपराधी बनने से रोकेगी विशेष किशोर पुलिस इकाई

Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन

गलत संगत में पड़कर अपराध की राह पर चलने वाले बच्चों को सुधारने की पुलिस महकमे ने नई पहल शुरू की है। जिले के प्रत्येक थानों में विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन किया जा रहा है। इसमें दो उपनिरीक्षकों को बाल कल्याण अधिकारी बनाने के साथ महिला सिपाही भी होंगी। इकाई के सदस्य किशोरों की काउंसलिंग कर उन्हें अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे।  

विज्ञापन

जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन महिला एवं बाल कल्याण और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से करेगा। इकाई जिले के सभी थानों में गठित की जाएगी। किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत 18 साल से कम उम्र के आरोपी, पीड़ित और किसी मामले में गवाह किशोर की काउंसलिंग के आदेश हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ये पहल करने जा रही है। इकाई में सभी थानों में दो उपनिरीक्षक बाल कल्याण अधिकारी बनाए जाएंगे। इसमें महिला सिपाही भी शामिल की जाएंगी। टीम के सभी सदस्य सादे कपड़ों में ही रहेंगे। किशोर पर लगे आरोप में अगर सात साल से कम सजा का प्राविधान है तो उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। अलबत्ता आपराधिक कृत्य में किशोर के साथ यदि व्यस्क शामिल हैं तो उस पर मुकदमा दर्ज होगा। थानों में बाल आरोपियों के लिए ऐसी व्यवस्था और काउंसलिंग की जाएगी कि आगे चलकर वह अच्छे नागरिक बन सकें। एएसपी पूर्वी पूर्णेंदू सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन किया जा रहा है। जल्द ही बाल कल्याण अधिकारी के रूप में चयनित उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विशेष पुलिस इकाई में शामिल उपनिरीक्षक और महिला पुलिसकर्मियों को जल्द ही लखनऊ और कानपुर आईजी जोन कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन लोगों को महिला एवं बाल कल्याण विभाग और पुलिस महकमे के अधिकारी प्रशिक्षित करेंगे। खासतौर पर किशोरों से मधुर व्यवहार और एक दोस्त की तरह वार्तालाप कर पूछताछ करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि पुलिसकर्मियों की पूछताछ का किशोरों के ऊपर कोई दुष्प्रभाव न पड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादे कपड़ों में करेंगे कार्य
विशेष किशोर पुलिस इकाई में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की ओर से राहत भी दी गई है। किशोरों के ऊपर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। इसके लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ें में ड्यूटी करेंगे। यदि गैरजनपदों में स्थानांतरण होता है तो इन्हें थानों में विशेष किशोर पुलिस इकाई में ही तैनात किया जाएगा। इससे किसी भी प्रकार से विशेष किशोर पुलिस इकाई की व्यवस्था थानों में प्रभावित न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed