फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP MP made BJP leader his representative, angry SPs are venting their anger on social media

Pratapgarh : सपा सांसद ने भाजपा नेता को बनाया अपना प्रतिनिधि, नाराज सपाइयों ने सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास

Thu, 20 Jun 2024 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 05:27 PM IST
सार

सपा सांसद की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए सदर विधानसभा के रहने वाले अधिवक्ता बीएल वर्मा को अपना प्रतिनिधि बताया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने बधाई देते हुए समाजवादी संगठनों के व्हाटसअप ग्रुप के साथ ही फेसबुक पर पत्र अपलोड कर दिए।

विज्ञापन
SP MP made BJP leader his representative, angry SPs are venting their anger on social media
मतगणना स्थल पर जाते प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद एसपी सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल द्वारा भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बीएल वर्मा को अपना प्रतिनिधि बनाते ही सपा में रार छिड़ गई। नाराज सपाइयों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मामला सामने आते ही सांसद ने अपनी पत्नी व पूर्व एमएलसी कांति सिंह को मुख्य प्रतिनिधि बनाते हुए डीएम को पत्र भेजा।

विज्ञापन


सपा सांसद की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए सदर विधानसभा के रहने वाले अधिवक्ता बीएल वर्मा को अपना प्रतिनिधि बताया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने बधाई देते हुए समाजवादी संगठनों के व्हाटसअप ग्रुप के साथ ही फेसबुक पर पत्र अपलोड कर दिए। जिसे देखने के बाद चुनाव में जी जान से मदद करने वाले सपाई आक्रोशित हो उठे। उनका कहना था कि जिसे सांसद ने अपना प्रतिनिधि बनाया है।
विज्ञापन


उसके बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। कल तक भाजपा में रहने वाले बीएल वर्मा अचानक सपा में कहां से आ गए। सपाई सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को माला पहनाने और सांसद रहे संगमलाल गुप्ता की योजनाओं का बखान करने वाले बीएल वर्मा के पोस्टर व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध की भनक लगते ही सांसद ने 15 घंटे के भीतर अपने निर्णय में रद्दोबदल कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह को अपना मुख्य प्रतिनिधि बनाया है। बीएल वर्मा प्रतिनिधि तो रहेंगे लेकिन वह केवल पत्राचार का काम देखेंगे। मुख्य प्रतिनिधि की गैरमौजूदगी में वह बैठकों में शामिल होंगे। फिलहाल सपा सांसद के पहले फैसले के बाद सपा के मेहनती कार्यकर्ता व पदाधिकारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं।

सांसद निधि को लेकर नहीं कर सकेंगी पत्राचार

सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल की जीत में उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह का कम योगदान नहीं है। उन्हें अपना मुख्य प्रतिनिधि बनाते हुए डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि सांसद निधि के अतिरिक्त सभी प्रयोजनों  के लिए होंगी। जिसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed