फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP-Congress are baking political bread with incomplete clips: Moti Singh

सपा-कांग्रेस अधूरी क्लिप से सेंक रहे राजनीतिक रोटी: मोती सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress are baking political bread with incomplete clips: Moti Singh
भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने सपा और कांग्रेस पर अधूरी क्लिप के माध्यम से राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी निंदा की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को पट्टी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उनके द्वारा जो बातें कहीं थी। उसके बजाय भाषण की आधी अधूरी क्लिप बनाकर विरोधी दलों के नेताओं ने वायरल की। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख के एक्स पर किए गए ट्वीट पर बोले कि उनके पास कोई काम नहीं है। 543 सीटों में 43 सीट भी नहीं मिल सकी। अपनी कमजोर स्थिति को छिपाने के लिए ओछी हरकत कर रहे हैं। शुक्रवार को वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री द्वारा 42 साल के राजनीतिक जीवन में अपनी सरकार के कार्यकाल में तहसील व थानों में भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। जिसे लेकर सपा सुप्रीमो ने भी भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed