{"_id":"655e28ea7a42d460530f3dec","slug":"sp-celebrated-the-birth-anniversary-of-sp-patron-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7898-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपाइयों ने मनाई सपा संरक्षक की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपाइयों ने मनाई सपा संरक्षक की जयंती
Wed, 22 Nov 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज में पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर
बुधवार को सपाइयों ने सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। मीराभवन स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इसकी अध्यक्षता आशुतोष पांडेय व संचालन महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।
अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले नेता जी ने अपने संघर्ष के बल पर राजनीति के शिखर तक का सफर तय किया। तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, गुलफाम खान, अहमद अली, राम बहादुर पटेल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह, सफात खान, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं रानीगंज के नौड़ेरा में सपाइयों ने पार्टी के संस्थापक को याद किया। इस मौके पर डाॅ. महेंद्र दुबे ,डाॅ. शेर बहादुर यादव, अखंड कीर्ति दुबे, सुभाष पांडेय, आरडी बिंद मौजूद रहे। संवाद