{"_id":"68dc1844523384629d0b97b9","slug":"son-jumps-into-river-after-father-scolds-him-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-149048-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिता की फटकार के बाद बेटे ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिता की फटकार के बाद बेटे ने नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के भयहरणनाथ धाम के समीप मंगलवार देरशाम बकुलाही नदी के पुल से युवक ने छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर के बाद उसे लोगों ने नदी से बाहर निकाला। जिससे युवक की जान बच सकी।
प्रयागराज के मऊआइमा थानाक्षेत्र के बालीडीह निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे विपुल सिंह ने मंगलवार देरशाम बकुलाही नदी में छलांग लगा दी। मंदिर परिसर के पास राहगीरों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा शोर शराबे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद युवक को घर ले गए।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक किसी बात को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर विपुल ने नदी में छलांग लगाई।
गनीमत रही कि समय रहते राहगीरों की नजर पड़ गई नहीं तो वह अपनी जान गवां बैठता। आसपास के क्षेत्र में घटना की चर्चा रही।