{"_id":"5e5eb4868ebc3eeb320e371f","slug":"son-died-father-serious-in-road-accident-pratapgarh-news-ald270103441","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन करने जा रहे बेटे की मौत , पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन करने जा रहे बेटे की मौत , पिता गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी (संवाद)। सुल्तानपुर जनपद के विजेथुआ स्थित महावीरन मंदिर का दर्शन करने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक में बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बेटे की मौत हो गई। पिता व रिश्तेदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की खबर मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चांदा कोतवाली में पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पहलमापुर निवासी संतराम (58) अपने बेटे रामबरन (30) के साथ मंगलवार की सुबह सुल्तानपुर जनपद के विजेथुआ स्थित महावीरन मंदिर दर्शन करने रिश्तेदार के साथ जा रहा था। ढखवा-इब्राहिमपुर मार्ग पर सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को उपचार के लिए चांदा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। घायल संतराम व उसके रिश्तेदार का उपचार चांदा सीएचसी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। देर शाम मृतक के शव का इब्राहिमपुर घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।