फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Soldier's son hanged his life

सिपाही के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Soldier's son hanged his life
सिपाही के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिता की मौत के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी शिवा रजक (17) पुत्र दुर्गा प्रसाद रजक इंटर का छात्र था। उसकी मां का अर्से पूर्व निधन हो चुका है। पिता की भी पिछले साल मौत हो गई। बड़ा भाई सूरज रजक पिता के स्थान पर नौकरी करने लगा। घर पर शिवा उसकी बहनें प्रीति व वंदना रहती थीं। पिता की मौत के बाद ही शिवा की मानसिक हालत खराब रहती थी।

रविवार को बहनें घर के बाहर थीं। इस बीच शिवा ने घर के भीतर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद बहनें घर के भीतर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed