फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Soldier posted in DM housing security dies in suspicious condition

डीएम आवास की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध मौत

Mon, 07 Oct 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Soldier posted in DM housing security dies in suspicious condition
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में मृत सिपाही को श्रद्धांजलि देते सीओ अतुल शर्मा। - फोटो : PRATAPGARH
जिलाधिकारी आवास की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कपड़ा धोते समय वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस लाइन में सलामी देकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के बछवल निवासी पंकज कुमार (24) पुत्र रमाकांत यादव वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद भर्ती हुआ था। पुलिस लाइन की बैरक में रहने वाले पंकज की तैनाती जिलाधिकारी आवास पर सुरक्षा में लगी थी। रविवार की सुबह वह ड्यूटी से अपनी बैरक में लौटा। करीब सात बजे वह कपड़ा धोते समय अचानक बेहोश हो गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मर्चरी पहुंच गए। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया। पंकज के सिर व सीने में रक्त जमा मिला। दो भाइयों में छोटे पंकज की शादी नहीं हुई थी। पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने अंतिम सलामी देेते हुए पुष्पांजिल अर्पित की। फिर वाहन से शव को आजमगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश न मिलने पर रहता था तनाव में, नहीं निभा सका वादा
जिला अस्पताल पहुंचने के बाद सिपाही पंकज का शव देख पिता रमाकांत व चाचा ब्रम्हदीन फफक पड़े। पंकज की मां का भी बुरा हाल था। पिता रमाकांत ने कहा कि अवकाश न मिलने पर वह तनाव में रहता था।

शनिवार की रात भी बात हुई थी। बोला था कि अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जैसे ही छुट्टी मिलेगी, वह घर आएगा। घर आने का वादा करने वाले पंकज ने परिवार के लोगों को धोखा दे दिया।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में मृत सिपाही के पिता को सांत्वना देते एसपी अभिषेक सिंह।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में मृत सिपाही के पिता को सांत्वना देते एसपी अभिषेक सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में संदिग्ध दशा में मृत सिपाही का शव देखकर अचेत हुई मां।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में संदिग्ध दशा में मृत सिपाही का शव देखकर अचेत हुई मां।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ में मृत सिपाही पंकज यादव। फाइल फोटो

प्रतापगढ़ में मृत सिपाही पंकज यादव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed