{"_id":"570d3bc74f1c1b7c0d4a6ba9","slug":"smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेंगी शहर की तरह सुविधाएं तो बढ़ जाएगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेंगी शहर की तरह सुविधाएं तो बढ़ जाएगी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों की सीमा पर स्थित 62 गांव के लोगों को शहर की तर्ज पर सुविधाआें के साथ बड़ी मुसीबत भी मिलने जा रही है। शासन ने इन गांवों को विनियमित क्षेत्र में शामिल तरे कर लिया है। ऐसे में बिना नक्शा पास कराए इन गांवों के लोग कोई निर्माण नहीं कर सकते। यदि ऐसा करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। दूसरी तरफ विनियमित क्षेत्र में शामिल होने के कारण इन गांवों के लोगों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों का सर्वेक्षण कराकर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य को बंद कराने का निर्देश दिया है। निर्माण कार्य न रोकने वालों पर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। उन्होंने नियम प्राधिकारी / उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया है कि नगर पालिका सीमा सहित विनियमित क्षेत्र के चिन्हित 62 गांव में टीम लगाकर सर्वे कराया जाए। जिसमे राजस्व टीम का गठन किया जाए और बराबर उनकी मॉनीटरिंग होनी चाहिए। विनियमित क्षेत्र में शामिल किए गए कांपा मधुपुर, फेनहा, ओझला, खमपुर, खभोर पट्टी तहसील, गोड़ें, रामपुर, सरायदली, बेनीपुर, ईश्वरपुर, सोनावां, महुली, रंजीतपुर चिलबिला, पठखौली, जिरियामऊ, किशुनदासपुर, बेल्हाघाट, दहिलामऊ, कादीपुर, महुआर, भंगवा, पूरे जहां, सहोदरपुर, बलीपुर, नरसिंहभान, करमचंदपुर, देवकली, करनपुर पूरे ईश्वरनाथ, सगरा, लुकहा, चकबनतोड़, चकबनतोड़ किला, टेऊंगा, रूपापुर, जोगापुर, गोपालापुर, पूरे ओझा, सियाबंदा, परसुरामपुर, पूरे मांद, खजुरनी, रामपुर गौरी, पूरे मोहन, कोहड़ा, कुसमी, श्रीकांतपुर, जहनईपुर, पूरे बाठिल, भुपियामऊ, बड़नपुर, प्रतापगढ़ सिटी, पूरे मुस्तफा, बनवीरकाछ, खूंटाघाट, महकनी, भुआलपुर किला, खजोहरी, भीलमपुर, बहलोलपुर, डगैता, सरायासगर, कमईपुर व सरायबहेलिया आदि गांव सदर तहसील के हैं। डीएम ने कहा है कि इन गांवों में लेखपालों की टीम लगाकर सर्वे कराया जाए। अनियमित व बिना परमीशन के बन रहे भवनों को तत्काल नोटिस दिया जाए। यदि वे निर्माण कार्य नहीं बंद करते तो अतिक्रमण को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि मुख्य सड़कों से लगी हुई सभी सार्वजनिक भूमियों पर स्पष्ट अंकन करते हुए बोर्ड लगवाए जाएं। जिससे भविष्य में अतिक्रमण होने की स्थिति में उस पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर शशिभूषण राय ने राजस्व टीम का गठन कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।