फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six special trains will operate on Snan festival

Pratapgarh News: स्नान पर्व पर छह स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
Six special trains will operate on Snan festival
महाकुंभ मेें जाने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए रेल मंत्रालय ने पौष पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति के पर्व पर छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 12 व 13 जनवरी को गाड़ी संख्या 04222 अयोध्या धाम जंक्शन से सुबह 10:10 पर रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर 15:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04228 अयोध्या धाम से शाम 2:45 पर प्रयाग जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर रात्रि 9:50 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04292 लखनऊ से दोपहर दो बजे रवाना होगी। रात्रि 9:55 बजे प्रयाग स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, परियावा कला कंकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, लालगोपालगंज, फाफामऊ के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04223 प्रयाग जंक्शन से सुबह 11:55 बजे अयोध्या कैंट के लिए रवाना होगी। शाम पांच बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04229 13 और 14 जनवरी को समय रात्रि 09:10 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन 1:55 पर अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04293 प्रयाग स्टेशन से रात्रि आठ बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए दर्शनार्थी हेल्पलाइन नं. 139 डायल कर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पद्मावत एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़ा दिया गया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed