फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six more nagar panchayats will be formed in the district

जिले में बनेंगी छह और नगर पंचायतें

Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six more nagar panchayats will be formed in the district
प्रतापगढ़। जिले में छह और नगर पंचायतों का गठन होगा। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद इनके गठन का रास्ता साफ हो गया है। कुंडा तहसील के हीरागंज, सदर तहसील के मानधाता, कटरागुलाबसिंह, गड़वारा और पट्टी तहसील के रामगंज और ढकवा बाजार को टाउन एरिया का दर्जा दिया जाएगा। इससे जिले में अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि नई नगर पंचायतों के गठन पर आखिरी मुहर पंचायत चुनाव के बाद ही लगेगी। छह नई नगर पंचायतें बनने के बाद जिले के करीब 75 गांवों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2017 तक कुल आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका ही थी। तब कुल 1255 ग्राम पंचायतें थीं। वर्ष 2019 में शासन ने सुवंसा, कोहड़ौर और पृथ्वीगंज नगर पंचायत का गठन करने के साथ ही नगर पालिका का सीमा विस्तार किया। जिसमें 48 गांव शामिल कर लिए गए। अब जिले में कुल 1207 ग्राम पंचायतें ही बची हैं। जिनमें पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण के साथ ही शासन के निर्देश पर वार्डों के परिसीमन का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, शासन ने अब जिले के कटरागुलाबसिंह, रामगंज, ढकवा, मानधाता, हीरागंज व गड़वारा बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन नगर पंचायतों में 75 नए गांव शामिल होने हैं। नगर पंचायतों में शामिल होने वाले गांव के लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। ताकि इनके गठन पर शासन अंतिम मुहर लगा सके। नगर पंचायत बनने के बाद उन इलाकों में साफ-सफाई, जलनिकासी समेत स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। वहां की जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद ही छिन जाएगी प्रधानी
जिले में नई गठित होने वाली नगर पंचायतों में शामिल 75 गांवों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। लोग अपना मुखिया चुनेंगे। मगर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को आगामी नगर निकाय चुनाव में झटका लगेगा। शासन की अंतिम मुहर लगने के बाद नई नगर पंचायतों का गठन हो जाएगा। इसके बाद वहां से चुने गए प्रधान समेत अन्य पदों पर जीत हासिल करने वाले लोगों को कुर्सी गंवानी होगी। इसे लेकर नई नगर पंचायतों में शामिल गांव के लोगों की दिलचस्पी भी पंचायत चुनाव को लेकर कम दिख रही है। फिलहाल कुछ लोगों ने अभी से नगर पंचायतों के गठन को जारी की गई अधिसूचना के पंद्रह दिन के भीतर आपत्तियां दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
मानधाता नगर पंचायत में यह गांव होंगे शामिल
मानधाता। शासन द्वारा मानधाता को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के साथ ही अधिसूचना जारी की गई है। मानधाता नगर पंचायत में बासूपुर, लाखूपुर, अमैयामऊ, सरायहरिनारायण,सराय मेदीराय, अहिना,लाखापुर, मानधाता, अकोढिया, कटाता, लिलौली, भगवानपुर व धनीपुर गांव को शामिल गया है। मानधाता से जुड़े हरखपुर गांव को नगर पंचायत में शामिल नहीं किया गया है। वहां की प्रधान शिवकुमारी का कहना है कि वह जल्द ही वह मामले की शिकायत जिलाधिकारी व शासन से करेंगी। उधर, बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य आरिफ खान ने मानधाता को नगर पंचायत बनाने का विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी है।
गड़वारा में शामिल होंगे 14 गांव
गड़वारा नगर पंचायत में 14 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें गड़वारा, पूरे गरीबदास चौरा, कुआं, डंगरी, भदौसी, शुकुलपुर, आशापुर भाटन, शिवराजपुर, राजापुर कला, डोमनीपुर, सिरखोरी, धरमपुर, बंडाडीह आदि हैं।
कटरागुलाब सिंह में भी होंगे 18 गांव
मानधाता विकासखंड के कटरागुलाब सिंह बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें सरायभूपति, बगियापुर, नागापुर, ऐजका, पूरे मोतीलाल, सरायदेवराय, गोकुला, जगदीशपुर, गौरा, स्वरूपपुर, पूरे तोरई, पूरे वैष्णव, गंभीरा, मिश्रपुर तरौल, सरायसेवक, परसरामपुर कला, छतौना व डीहकटरा आदि ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
रामगंज और ढकवा भी बनेंगे नगर पंचायत
आसपुर देवसरा विकासखंड में शामिल रामगंज व ढकवा को भी नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही दोनों नगर पंचायतों का गठन करने के लिए अधिसूचना जारी होगी। वैसे शासन से रामगंज व ढकवा को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी मिल गई है। दोनों नगर पंचायतों में 22 गांव शामिल होने हैं।

पट्टी नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार
पट्टी नगर पंचायत के सीमा विस्तार को भी शासन की ओर से मंजूरी मिली है। आसपास के बीबीपुर (आंशिक), कुम्हिया पूर्ण, पट्टीखास (आंशिक), कोठियार व बहेलियापुर को पट्टी नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed