{"_id":"635ad28daf985a25051e103b","slug":"six-months-have-passed-2-75-lakh-children-have-not-yet-received-the-exercise-book-pratapgarh-news-ald3446814149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बीता, 2.75 लाख बच्चों को नहीं मिली अभ्यास पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बीता, 2.75 लाख बच्चों को नहीं मिली अभ्यास पुस्तिका
विज्ञापन
Six months have passed, 2.75 lakh children have not yet received the exercise book
बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से 2,75,691 बच्चों को छह माह बाद भी कार्य पुस्तिका नहीं मिली है। ऐसे में लिखने पढ़ने का अभ्यास करना भारी पड़ रहा है।
जिले के प्राइमरी, मिडिल स्कूलों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त, जीआईसी और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को किताब के साथ ही लिखने -पढ़ने का अभ्यास करने के लिए कार्य पुस्तिका अभ्यास पुस्तिका) दी जाती है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली कार्य पुस्तिका में छोटे बच्चों को अक्षर का ज्ञान और बड़े बच्चों को शब्द लिखने के साथ ही अंक गणित का अभ्यास कराया जाता है। कार्य पुस्तिका से बच्चे आसानी से पढ़ना और लिखना सीख जाते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकित 2,75,691 बच्चों को अभी भी कार्य पुस्तिका का इंतजार है। विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं, इससे नौनिहालों की पढ़ाई चौपट हो रही है। शिक्षा सत्र के छह माह व्यतीत हो गए हैं, अब अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं भी होने वाली हैं, मगर बच्चों का कोर्स अभी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बच्चों को अभ्यास पुस्तिका मुहैया कराने के लिए जिस कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पत्र लिखकर अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है। भूपेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी