फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Silence spread at the house of rewarded criminal Ankit

Pratapgarh News: इनामी बदमाश अंकित के घर पर पसरा रहा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Silence spread at the house of rewarded criminal Ankit
सुल्तानपुर में सराफ भारत सोनी की दुकान पर हुई डकैती में एक लाख के इनामी बदमाश अंकित यादव के घर हरिपुरा में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार की रात आसपुर देवसरा पुलिस उसके घर पहुंचकर जौनपुर के रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली। पुलिस की चहलकदमी के चलते गांव के लोग भी उसके परिवार से दूरी बना लिए हैं। परिजन भी उसकी करतूत से नाराज हैं।
विज्ञापन

हरिपुरा निवासी बाबूलाल के बड़े बेटे अंकित यादव का नाम सुल्तानपुर डकैती से जुड़ते ही उसका गांव सुर्खियों में आ गया। एक लाख रुपये का इनाम होते ही अंकित के घर एसटीएफ, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ पुलिस दबिश देने लगी। लगातार दबाव के चलते पिता गांव से बाहर चले गए। अब मां निर्मला वापस आई है। हालांकि वह अपने बेटे अंकित की करतूत से काफी नाराज है। शनिवार की रात एसओ देवसरा संतोष सिंह उसके घर पहुंचे। जौनपुर समेत अन्य जनपदों में रिश्तेदारों की कुंडली तैयार की। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर भी जुटाए। करीब दो घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस टीम लौट गई। जौनपुर सीमा से लगे हरिपुरा पर एसटीएफ संग सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ की पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि संभावित स्थानों पर बराबर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed