फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shortage of blood in Medical college, only three unit blood left

खून की कमी से जूझ रहा मेडिकल कॉलेज, सिर्फ तीन यूनिट बचा है ब्लड

Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में स्थित ब्लडबैंक में खून की कमी हो गई है। सिर्फ तीन यूनिट रक्त बचा है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
shortage of blood in Medical college,  only three unit blood left
blood

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में स्थित ब्लडबैंक में खून की कमी हो गई है। सिर्फ तीन यूनिट रक्त बचा है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए प्राचार्य डॉक्टर आर्यदेश दीपक ने सोमवार को पूरेकेशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रताप बहादुर अस्पताल के ब्लड बैंक में तीन सौ यूनिट रक्त स्टोरेज की व्यवस्था है। जिले का यह इकलौता ब्लड बैंक है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत के समय यहीं से खून मिलता है। मौजूदा समय में यहां महज तीन यूनिट खून बचा है। जबकि हर दिन दस से अधिक मरीज ब्लड के ब्लड बैंक आते हैं। खून की कमी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। डॉक्टरों के खून मांगने पर उन्हें प्रयागराज अथवा सुलतानपुर का चक्कर काटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सीएमएस डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविरों से ब्लड इकट्ठा किया जाता है, लेकिन तमाम ऐसे लोग भी हैं जो खुद अपने परिवार के सदस्यों के लिए एक यूनिट अपना रक्त नहीं दे सकते हैं। ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं और रक्त की मांग करने लगते हैं। शासन का आदेश है कि यदि प्रसव पीड़िताओं को खून की जरूरत पड़े तो उन्हें बगैर डोनर के ही रक्त मुहैया कराया जाए। ऐसे में लोग इसका फायदा उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार खून की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों के बैनर के तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में तमाम महादानी रक्तदान भी करते हैं, मगर लोग रक्तदानियों के पास पहुंचकर उनका डोनर कार्ड ही मांग लेते हैं। कार्ड दिखाकर ब्लड बैंक से खून लेकर चले जाते हैं। इसलिए आज ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed