{"_id":"64fb3cd610d33e44bf015b5b","slug":"short-circuit-fire-in-shop-gas-cylinder-explodes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-3995-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुकान में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, गैस सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुकान में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, गैस सिलिंडर फटा
Fri, 08 Sep 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Sep 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
सदर तिराहे के समीप सड़क किनारे लगी दुकान में सिलेंडर फटने के बाद बचे हुए सामान समेटता दुकानदार।
नगर कोतवाली के सदरमोड़ के पास बृहस्पतिवार रात की घटना, देर से पहुंची दमकल गाड़ी, लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सदरमोड़ के पास प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग किनारे चाय-नाश्ते की दुकान के भीतर शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। आग की लपटों ने बगल स्थित सब्जी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के लोग घर से निकलकर करीब घंटे भर तक सड़क के किनारे खड़े रहे। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंची, इससे लोगों में नाराजगी रही।
हाईवे किनारे सदर मोड़ के पास बजरंगी यादव चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे शाॅर्ट-सर्किट से उनकी दुकान में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के बाद सिलिंडर के टुकड़े हाईवे पर करीब सौ मीटर दूर तक छिटककर गिरे। गनीमत रही कि अनहोनी नहीं हुई।
आग लगने की सूचना देने के करीब 40 मिनट के बाद फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक बजरंगी की दुकान में लगी आग की चपेट में बगल स्थित सब्जी विक्रेता नकुल वर्मा की दुकान आ गई। दमकल कर्मियों ने लोगों को घटना स्थल से दूर सड़क किनारे रहने की सलाह दी फिर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बजरंगी और नकुल की दुकानों में रखा हजारों का सामान जल चुका था।