फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Short circuit causes fire in mobile shop

Pratapgarh News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Short circuit causes fire in mobile shop
अचलपुर के विकास नगर में मोबाइल की दुकान में लगी आग। सोशल मीडिया
नगर कोतवाली के विकास नगर अचलपुर में बुधवार की देर शाम शॉर्ट-सर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी मोहित गौड़ ने अपने मकान के बाहरी हिस्से में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बुधवार की शाम बिजली आपूर्ति बंद थी। मोहित भी अपनी दुकान बंद कर घर के बाहर मौजूद था। अचानक बिजली आ गई और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में धुआं उठता देख उसने शटर उठाया तो आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घर के भीतर मौजूद लोग भी बाहर की ओर भागे। मोहल्ले के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई। इस बीच फायर ब्रिगेड व जेल चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। आग की लपटें दुकान के बगल मकानों तक भी पहुंची गई। दुकानदार मोहित ने बताया कि करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed