{"_id":"66bb8f90616495a07d064db3","slug":"shopkeepers-argue-with-employees-who-went-to-remove-encroachment-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122612-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक
विज्ञापन
शहर के श्रीराम तिराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद और पंजाबी मार्केट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क के अलावा स्टेट बैंक से लेकर चौक घंटाघर तक मंगलवार सुबह नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण करने और पॉलिथीन बेच रहे दुकानदारों से 2700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिका ने हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए शहर में विशेष तैयारी की है। मुख्य मार्गों को साफ और व्यवस्थित रखने के लिए नगर पालिका ने स्टेट बैंक से लेकर चौक घंटाघर तक अतिक्रमण हटाया। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।
गुमटी, मेज, तख्त पालिकाकर्मी ट्राॅली व पिकअप से लादकर उठा ले गए। अवैध होर्डिंग्स भी हटाईं गईं। पटरी छोड़कर सड़क पर दुकान लगाने वाले ठेला दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों से 2700 रुपये जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।