{"_id":"614600318ebc3e5acc32c53b","slug":"shahrukh-and-avantika-won-firsht-prize-in-half-marathon-pratapgarh-news-ald316081879","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉफ मैराथन दौड़ में शाहरुख और अवंतिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉफ मैराथन दौड़ में शाहरुख और अवंतिका अव्वल
विज्ञापन
पीवीपीजी कालेज में फिट इंडिया फ्रीडम के तहत आयोजित हाफ मैराथन में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। पीबीपीजी कॉलेज में शनिवार को फिट इंडिया फ्रीडम के तहत बालक और बालिका वर्ग हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। बालक वर्ग में जिला स्टेडियम के शाहरुख खान व महिला वर्ग में पीबी इंटर कॉलेज की अवंतिका गुप्ता अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।
राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने फिट इंडिया फ्रीडम रन हाफ मैराथन का आयोजन किया था। बालक वर्ग की 12 किमी की दौड़ पीबीपीजी से मीराभवन होते हुए पीबीपीजी कॉलेज में संपन्न हुई। जबकि महिला वर्ग की 6 किमी दौड़ पीबीपीजी से सगरा होते हुए पीबीपीजी कॉलेज में समाप्त हुई। दौड़ में भाग लेने वाले बालक और बालिका वर्ग के दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दौड़ से पहले एनसीसी कैडेट्स ने एसपी को गाड ऑफ ऑनर दिया। प्रथम दस प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि अनिल प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया। दौड़ समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह व राज्य विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. उपेंद्र सिंह ने आभार जताया। दौड़ में जिले के 50 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह का संचालन डॉ. शिवप्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता की वजह से पीबीपीजी कॉलेज से मीराभवन तक सड़क मार्ग पर लोगों का आवागमन करीब दो घंटे तक पुलिस ने रोक दिया था। इस मौके पर सीओ सिटी अभय पांडेय, डॉ. भूपाल सिंह, रामराज, डॉ. अनूप कुुुमार सिंह, डॉ. निहारिका श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश कुमार, अजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार, रेनू सिंह, प्रीति सिंह, पवन द्विवेदी, प्रभात कुमार, अमरेंद्र सिंह, भावना सिंह, राकेेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, चेतप्रकाश पांडेय, नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे।

पीवीपीजी कालेज में फिट इंडिया फ्रीडम के तहत आयोजित हाफ मैराथन में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन