फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shadow of lunar eclipse on Holi, astrologers advised to be careful

Pratapgarh News: होली पर चंद्रग्रहण का साया, ज्योतिषों ने दी सावधान रहने की सलाह

Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shadow of lunar eclipse on Holi, astrologers advised to be careful
होली पर चंद्रग्रहण का साया, ज्योतिषों ने दी सावधान रहने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इस बार होली पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा। 100 साल बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले वर्ष 1924 में होली पर चंद्रग्रहण लगा था। 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 10:23 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:02 मिनट तक रहेगा।

शहर के बलीपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. आलोक ने बताया कि होली के दिन चंद्रग्रहण का असर करीब 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले चंद्रग्रहण को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। चंद्रग्रहण का समय सनातन धर्म में अशुभ माना जाता है। इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं। चंद्रग्रहण के समय ज्यादा से ज्यादा पूजा पाठ और पुण्य कर्म करना चाहिए। घर के अंदर गायत्री व अन्य वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। भगवान शिव और विष्णु का ध्यान विशेष प्रभावी होता है। चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें। कैंची, चाकू व अन्य नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए। खाने पीने के चीजों में तुलसी पत्र अवश्य डालें। ज्योतिषाचार्य आचार्य सुशील मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन लगेगा। वहीं, साल का पहला सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन आठ अप्रैल, सोमवार को रात में 9 बजकर 12 से मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का असर 4 घंटे 25 मिनट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed