फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Several people, including a police inspector, were injured in the scuffle.

Pratapgarh News: विवाह घर के सामने बरातियों के जाम से विवाद, मारपीट में दरोगा समेत कई लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Several people, including a police inspector, were injured in the scuffle.
शहर के सरोज तिराहे के करीब बरातियों के जाम को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सगरा की रहने वाली युवती की शादी बृहस्पतिवार को सरोज चौराहे के करीब एक विवाह में घर में थी। विवाह में शामिल होने के लिए दुल्हन के मौसेरे भाई नया माल गोदाम निवासी गोरखपुर में तैनात दरोगा गौरव मिश्रा आए थे। कौशाम्बी से आई बरात गुजरने के दौरान देर रात विवाह घर के करीब जाम लग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उधर से जीप लेकर गुजर रहे कुछ युवकों ने डीजे चालक को किनारे होने के लिए कहा। जिसे लेकर बरातियों से विवाद हो गया। यह देख दरोगा गौरव बीच-बचाव करने पहुंचे। जीप सवार बरातियों से मारपीट करने लगे। हमलावरों ने गौरव पर भी हमला कर दिया। किसी तरह बराती विवाह घर के गेट तक पहुंचे। तभी फिर युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल सुभाष यादव चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिसकर्मी दरोगा गौरव से तहरीर लेकर लौट गए। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मारपीट करने वाले बराती व घराती पक्ष के ही थे। तहरीर मिली लेकिन कोई मेडिकल कराने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed