फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seventh student committed suicide by hanging

सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 19 Aug 2022 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seventh student committed suicide by hanging
मृतक करण शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के कूमहीडीहा गांव में बृहस्पतिवार को सातवीं के छात्र करन शर्मा (12) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी करन शर्मा के पिता हरीलाल की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम उसकी दिव्यांग मां किरन घर के बाहर किसी से बातचीत कर रही थी। इस बीच करन ने घर के भीतर दीवार में लगी खूंटी के सहारे केबिल से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

किरन घर के भीतर पहुंची तो उसका शव फंदे से लटकता देख चीखने लगी। इस पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। आनन-फानन में लोग फंदा काटकर करन को सीएचसी सांगीपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही इकलौते बेटे की मौत से किरन रोते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed