{"_id":"60393ef18ebc3ee93a18a7cb","slug":"seven-people-died-in-suspicious-condition-in-two-days-pratapgarh-news-ald300311840","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में संदिग्ध दशा में सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में संदिग्ध दशा में सात लोगों की मौत
विज्ञापन
मानधाता और नगर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो दिनों के भीतर पूर्व प्रधान समेत सात लोगों की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा रही कि जहरीली शराब पीने के कारण इन लोगों की मौत हुई है, लेकिन परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। वह बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। आबकारी अधिकारी शराब पीने से मौत होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
नगर कोतवाली के पूरेरामचंद्र भदोही निवासी विजय कुमार पटेल (45), रायपुर कला निवासी भोला पटेल (70) और मानधाता थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी रामचंद्र हरिजन उर्फ झब्बर (45) की संदिग्ध दशा में शुक्रवार को 12 घंटे में मौत हो गई।
उधर, बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार दोपहर के बीच मानधाता के अंतपुर के पूर्व प्रधान हरीलाल (60), माखनापुर निवासी संविदा लाइनमैन विनोद पटेल (35) और बुआपुर निवासी दीनानाथ (37) ने संदिग्ध हालत में दम तोड़ दिया था। बुआपुर गांव निवासी छोटेलाल (62) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों में चर्चा रही कि जहरीली शराब पीने के कारण इनकी मौत हुई है, हालांकि मृतकों के परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दो मृतकों के परिजन भी शराब पीने की बात पहले कहते रहे, लेकिन बाद में अपने बयान से मुकर गए।
अलग-अलग गांवों में हुई मौतों की जानकारी होने पर पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। अफसर शराब पीने से मौत होने की बात सिरे से खारिज कर रहे हैं।
ठेकों पर बिक रही है मिलावटी शराब
जिले के ज्यादातर ठेकों पर मिलावटी शराब बिक रही है। आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। हाल ही में कोहड़ौर में शराब पीने से ईंट-भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सूत्रों के अनुसार सेल्समैन खुद कमाई के चक्कर में मिलावट करते हैं। मानधाता इलाके में विश्वनाथगंज और भगवतगंज में मिलावाटी शराब की बिक्री हो रही है।
मैं खुद मौके पर गया था। प्रशासन की टीम ने पूरी जांच की। किसी की शराब पीने से मौत नहीं हुई है। घरवाले भी बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई। शराब पीने से मौत होने की बात पूरी तरह भ्रामक और गलत है।
राजेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी