फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven new power subdivisions will be formed, 1.5 lakh consumers will get convenience

बनेंगे सात नए विद्युत उपखंड, विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी सहूलियत

Mon, 13 Jun 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven new power subdivisions will be formed, 1.5 lakh consumers will get convenience
जिले में सात नए विद्युत उपखंड बनाएं जाएंगे। तीन डिवीजन के नौ उपखंडों के दायरे को विभाजित करके नए सात उपखंड सृजित होंगे। इसके चलते अब उपखंडों की संख्या 16 हो जाएगी। नए उपखंडों के बनने से बिजली व्यवस्था चाक चौबंद होगी। जिससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। न सिर्फ उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्या समय से निस्तारित होगी बल्कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार भी दिखेगा। विभाग की ओर से नए उपखंड के सृजन की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड है। इसके तहत कुल 67 विद्युत उपकेंद्र है। चारों डिवीजन मिलाकर लगभग 5 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण एवं आपूर्ति व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए जिले में चार डिवीजन के अलावा 9 विद्युत उपखंड है। अफसरों के मुताबिक सदर डिवीजन में पट्टी, गड़वारा व नगर है।
विज्ञापन

रानीगंज डिवीजन में रानीगंज व सदर उपखंड, लालगंज डिवीजन में लालगंज और सांगीपुर व कुंडा डिवीजन में कुंडा उपखंड व जेठवारा उपखंड है। इन उपखंडों में पट्टी, गड़वारा, जेठवारा, कुंडा, सदर उपखंड के दायरा बड़ा है। उपखंडों के दायरे में उपकेंद्र अधिक है। उपखंड कार्यालय दूर होने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होती है। उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अब उन्हें परशोन नहीं होना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि अब पांच उपखंडों का दायरा कम करने की तैयारी की जा रही है। पांचों उपखंडों को विभाजित करके 7 नए उपखंड बनाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आसपुर देवसरा, चिलबिला, बिहार, मानिकपुर, संग्रामगढ़, विश्वनाथगंज, पहाड़पुर सहित सात नए उपखंड का सृजन होगा।

एक उपखंड पर नए उपकेंद्रों को शामिल किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि सात नए उपखंड सृजित किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू है। इससे बिजली व्यवस्था में काफी बदलाव दिखेगा। जिले के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed