{"_id":"635ada38b7de74779519900a","slug":"seven-new-power-sub-stations-will-be-built-power-supply-will-be-fixed-in-400-villages-pratapgarh-news-ald344684531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए उपकेंद्र बनाने की तैयारी, दुरूस्त होगी आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए उपकेंद्र बनाने की तैयारी, दुरूस्त होगी आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन
शहर की तरह ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था दरुस्त करने के लिए पुर्नोत्थान वितरण योजना (आरडीएसएस) की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले में सात नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। चारों विद्युत वितरण पारेषण खंड की ओर से भूमि चयन कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे करीब चार सौ गांवों में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर हो जाएगी।
ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर की तरह ही बिजली देने की तैयारी है। शहर से लेकर गांव तक एक रोस्टर में विद्युत आपूर्ति करने की पहल है। इसके लिए पुर्नोत्थान वितरण योजना के तहत नए फीडर, नई लाइन व उपकेंद्रों निर्माण की तैयारी है।
जिले में विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 19 गांवों को चिन्ह्ति किया गया था। इसके बाद अंतिम सूची तैयार कर सात जगहों पर उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सदर डिवीजन में रामगंज, जोगीपुर व पूरे ईश्वरनाथ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
रानीगंज में कूराडीह व महकनी जबकि कुंडा में मनगढ़ व गरीबपुर डेरवा का प्रस्ताव भेजा गया है। दरअसल इन इलाकों में जिन उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है, उन पर लोड काफी ज्यादा है। खपत के अनुरूप क्षमता कम होने से आपूर्ति व्यवस्था में दिक्कत होती है। कभी फीडर तो कभी पैनल फुंकने की शिकायतें आम हैं।
गर्मी के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। हालांकि इन उपकेंद्रों के बनने के बाद करीब चार सौ गांवों की बिजली अव्यवस्था दूर हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि नए उपकेंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इन उपकेंद्रों का लोड कम होगा
कुंडा डिवीजन के मनगढ़ में उपकेंद्र बनने से कुंडा, चौसा व मानिकपुर का लोड कम हो जाएगा। इसी तरह रानीगंज में कूराडीह व महकनी में उपकेंद्र बनने से पांडेयतारा व भुपियामऊ का भार कम होगा। इसी तरह सदर के पूरे ईश्वरनाथ, जोगीपुर व रामगंज में उपकेंद्र बनने दहिलामऊ, पट्टी, हरिपुर बरदैता के उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।