{"_id":"61db25a40bb4555c2f43980d","slug":"seven-new-corona-patients-found-one-healthy-pratapgarh-news-ald32462997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सात नए मरीज मिले, एक स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सात नए मरीज मिले, एक स्वस्थ
विज्ञापन
संस्कार ग्लोबल में वैक्सीन लगवाती छात्रा। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिले में कोरोना के सात नए केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। उधर, होम आइसोलेट एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में चौबीस घंटे के भीतर 2107 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान सात लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए।
इनमें से तीन मरीज जिले में हैं। बाकी मरीज दूसरे प्रांत में हैं। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। रविवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ है। लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। जांच में जिले में कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
243 किशोरों को लगाया गया टीका
जिले में रविवार को 243 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 में से महज पांच बूथों पर ही टीकाकरण किया गया। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा में कैंप का आयोजन किया गया। प्रबंधक डॉ. अंजना सिंह ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के बाद छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइड लाइन के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूनम वर्मा, प्रिया सिंह, मो.अनवर, अशोक पटेल, रीना गौतम, नरेंद्र मौर्य का विशेष सहयोग रहा। इसी तरह पंडित राम अंजोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंधई में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखनाथनाथ की टीम ने 70 किशोरों का टीकाकरण किया।