फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Service terminated of Nagar Panchayat employee who made indecent remarks on MP

सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नगर पंचायत कर्मचारी की सेवा समाप्त

Fri, 13 Aug 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 09:05 PM IST
सार

  • पुलिस ने दी थी आरोपी पंचायतकर्मी के घर दबिश, घर से चल रहा फरार

विज्ञापन
Service terminated of Nagar Panchayat employee who made indecent remarks on MP
संगम लाल गुप्ता - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नगर पंचायत रानीगंज के कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसके घर दबिश भी दी, मगर वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


सांसद संगमलाल गुप्ता पर फेसबुक आईडी से रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी आशुतोष पांडेय ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। सांसद के पीआरओ अभिषेक पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले ने तूल पकड़ा तो आशुतोष पांडेय की खोजबीन शुरू हो गई।
विज्ञापन


आशुतोष नगर पंचायत रानीगंज में आउटसोर्सिंग के जरिए कार्यालय सहायक की नौकरी करता है। सांसद की शिकायत के बाद ईओ रानीगंज ने पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरक्षा गार्ड श्रमिक उत्थान एवं पुनर्वास सहकारी श्रम संविदा समिति को आशुतोष की नौकरी समाप्त करने के लिए पत्र भेजा। ईओ का पत्र मिलते ही समिति के सचिव ने आशुतोष पांडेय को तत्काल प्रभाव से कार्यालय सहायक के पद से हटा दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सांसद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed