फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sent to hospital were abandoned newborn

लावारिस मिले नवजात को भेजा गया अस्पताल

Sat, 31 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली के पेटरियापुर गांव के समीप सड़क किनारे मिले लावारिस नवजात को काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने महिला अस्पताल भेज दिया। मासूम की देखभाल करने वाली महिला उसे अलग करने को तैयार नहीं थी। आखिरकार पुलिस ने उसे भी बच्चे के साथ भेजा तब जाकर उसके आंसू थमे।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पेटरियापुर बेलहा के समीप गुरुवार को लालगंज-कालाकांकर मार्ग के किनारे झोले में एक नवजात लावारिस हालत में मिला था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसके परिजनों की बावत जानकारी नहीं मिल सकी तो पुलिस नेे उसे सूचना देने वाली महिला की सुपुर्दगी में अस्थाई रूप से दे दिया। इसके साथ ही पुलिस ने जिला बाल कल्याण समिति को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन


कानूनी पेंच के चलते पुलिस ने शुक्रवार को नवजात को जिला महिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया। मगर नवजात को लेने पुलिस जब सवना सरैया गांव देखभाल कर रही महिला उर्मिला के घर गई तो उसे नवजात को जिला अस्पताल भेजने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। महिला को दो दिन में ही नवजात से इस कदर लगाव हुआ कि उसने पुलिस को नाकों चने चबवा दिए। वह किसी तरह से नवजात को अपने से अलग करने को तैयार नहीं थी। घंटाें की मान मनौवल के  बाद भी जब महिला नवजात को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई तो हलाकान पुलिस महिला और नवजात दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी महिला को वकीलों और पुलिसवालों ने समझाया लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ। रोती विलखती महिला चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि बच्चे को अलग करने की साजिश की जा रही है। महिला की जिद के चलते आखिरकार पुलिस ने नवजात संग उसको भी जिला महिला अस्पताल भेज दिया। नवजात के साथ जब महिला को पुलिस ने जीप पर बैठाया तब जाकर उसके आंसू थम सके। महिला का नवजात के साथ लगाव देख लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed