फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seeing the increasing number of dengue patients, the people of the district are scared, the head is also helpless.

डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सहमे हैं जिले के लोग, प्रधान भी लाचार

Sun, 19 Sep 2021 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing the increasing number of dengue patients, the people of the district are scared, the head is also helpless.
Seeing the increasing number of dengue patients, the people of the district are scared, the head is also helpless.
प्रतापगढ़। मलेरिया और डेंगू पर काबू पाने के लिए शासन की ओर से मिले 73 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग दबाकर बैठा है। इससे गांवों में दवाओं का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। कहीं फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया पर काबू पाने के लिए शासन की ओर से दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग करने के लिए अलग से बजट जारी होता है। यह बजट पहले स्वास्थ्य विभाग के पास आता है। सीएमओ ग्राम प्रधान और एएनएम के संयुक्त खाते में धन आवंटित करते हैं। इस बार ग्राम पंचायतों को अभी फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिले के 360 एएनएम सेंटरों केे लिए 20-20 हजार और जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य समिति का गठन हुआ है वहां के लिए दस-दस हजार रुपये शासन की ओर से भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग यह रकम दबाकर बैठा है। जबकि जिले में डेंगू और मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी सीएमओ दवाओं का छिड़काव करना उचित नहीं समझ रहे हैं। कागज पर फॉगिंग का रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में फॉगिंग और दवाओं के छिड़काव के लिए बजट आया है। जल्द ही एएनएम और प्रधानों के संयुक्त खातों में बजट का आवंटन कर दिया जाएगा। फॉगिंग और दवा का छिड़काव स्वास्थ्य विभाग की टीम के निगरानी में कराया जाएगा। जिससे इस बजट को कोई हजम न कर सके। - डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed