फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Search for suspect in bomb blast using electronic device

Pratapgarh News: इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से बम विस्फोट में संदिग्ध की तलाश

Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Search for suspect in bomb blast using electronic device
इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से हुए बम विस्फोट में संदिग्ध की तलाश
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में खौफ का माहौल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। दुर्गागंज बाजार के जयरामपुर में शनिवार को खेत में प्लास्टिक की पाइप में रखी इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस बम विस्फोट के मामले में पुलिस को संदिग्ध युवक की तलाश है। फील्ड यूनिट की रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। फिलहाल इस तरह की होने वाली घटनाओं से लोगों में खौफ है।

जयरामपुर निवासी राजेंद्र पटेल शनिवार की शाम अपने खेत में टमाटर की फसल की सिंचाई के लिए पाइप लगा रहा था। इस बीच पाइप में रखा इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस बम फट गया। हालांकि कोई हादसे में घायल नहीं हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस व फील्ड यूनिट टीम ने छानबीन कर साक्ष्य संकलित कर मुख्यालय लौट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक नजर आया है। जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि वह अपने ठिकाने पर पुलिस को नहीं मिला। इससे पुलिस का उस पर संदेह बढ़ता जा रहा है। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed