फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seal hospital's lock opened within 24 hours

24 घंटे में ही सील अस्पताल का खुल गया ताला

Tue, 27 Jul 2021 01:19 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:19 AM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर स्थित सांई मंथन अस्पताल का ताला सील होने के चौबीस घंटे बाद ही खुल गया।

विज्ञापन
Seal hospital's lock opened within 24 hours
hospital ( symbolic)

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर स्थित सांई मंथन अस्पताल का ताला सील होने के चौबीस घंटे बाद ही खुल गया। शनिवार को युवती की मौत के बाद जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ एसके सिंह और अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी ने बगैर रजिस्ट्रेशन और अप्रशिक्षित डॉक्टर के सहारे अस्पताल संचालन का दावा करते हुए सीज किया था। रविवार को फिर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई निवासी कोमल सिंह (24) को बृहस्पतिवार रात कान में दर्द होने पर परिजनों ने देल्हूपुर स्थित सांई मंथन अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही के चलते युवती की मौत हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ एसके सिंह और अपर शोध अधिकारी आरपी सिंह को जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ की जांच में पता चला कि अस्पताल का का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही यहां प्रशिक्षित डॉक्टर हैं। इस पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। 24 घंटे के अंदर अस्पताल का ताला फिर खुल गया। संचालक मुन्ना सिंह ने दावा कि अस्पताल का पंजीयन हुआ है। उधर, अपर शोध अधिकारी का कहना है कि संचालक ने कैसे ताला खोला, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed