फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SDRF team returned to search for drowned teenagers in Ganga

Pratapgarh News: गंगा में डूबे किशोरों की तलाश करने आई एसडीआरएफ टीम लौटी

Tue, 07 Mar 2023 07:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
SDRF team returned to search for drowned teenagers in Ganga
हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित घाट में नहाने के दौरान गंगा में डूबे दो किशोरों का सुराग चौथे दिन सोमवार को भी नहीं लग सका। लगातार चार दिनों से खोजबीन करने वाली एसडीआरएफ की टीम सोमवार को लौट गई। बेटे का शव न मिलने पर परिजन भी मायूस होकर घर लौटे। हालांकि अभी भी हथिगवां पुलिस खोजबीन जारी रखा है। प्रयागराज के साथ कौशाम्बी पुलिस से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बनरहिया बंजारा के रहने वाले अकील और तौफीक शाहपुर स्थित मजार के उर्स व मौलाना अंसार के तीन दिवसीय यौमे पैदाइश समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आए थे। शुक्रवार को दोनों किशोरों को घर लौटना था। घर जाने से पहले दोनों किशोर शाहपुर स्थित गंगा घाट पर नहाने के लिए चले गए।
विज्ञापन

नहाने के दौरान दोनों गंगा नदी में समा गए। सूचना पर गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। लगातार तीन दिनों से एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार को चौथे दिन भी गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम खोजबीन करती रही। एसडीआरएफ ने ड्रोन के सहारे भी खोजबीन की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को चौथे दिन भी तौफीक और अकील का पता नहीं लगा। वहीं बेटे की तलाश में गंगा के किनारे चार दिनों से टकटकी लगाए परिजन भी मायूस होकर लौट गए। एसओ हथिगवां ने बताया कि अपने स्तर से वह नदी के तट पर खोजबीन करा रहे हैं। प्रयागराज व कौशाम्बी की पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed