{"_id":"5dc5b2fe8ebc3e5b330af416","slug":"sdm-raised-rifle-during-advocacy-from-advocates-pratapgarh-news-ald2596679110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं से नोकझोंक के दौरान एसडीएम ने उठाई रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं से नोकझोंक के दौरान एसडीएम ने उठाई रायफल
विज्ञापन
लालगंज में अधिवक्ताओं से विवाद के दौरान होमगार्ड की राइफल उठाये एसडीएम।
- फोटो : PRATAPGARH
वकील के पिता से अभद्रता पर एसडीएम व अधिवक्ता आमने-सामने हो गए। नोकझोंक के दौरान एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल हाथ में ले ली। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एसडीएम पर दबंगई व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सीओ का घेराव कर किया। डीएम से वार्ता कर एसडीएम को हटाने की मांग की।
लालगंज के एसडीएम विनीत उपाध्याय शुक्रवार को अचानक पूरे तिलकराम गांव पहुंचे। आरोप है कि अधिवक्ता अजय शुक्ला की बाउंड्रीवाल को अवैध करार देते हुए उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक चंद्रमौलि शुक्ल से गिराने की बात कहने लगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद एसडीएम ने अधिवक्ता के पिता रिटायर्ड शिक्षक को जबरन जीप में बैठा लिया और साथ लेकर महिमापुर नहर पर बने उनके दूसरे आवास पर पहुंच गए। एसडीएम यहां किराए की दुकानों को सीज करने की बात कहते हुए अधिवक्ता व उनके पिता को भला-बुरा कहने लगे।
इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता अजय शुक्ल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे गए। एसडीएम व अधिवक्ता के बीच गहमागहमी के बीच बहस होने लगी। मामले की जानकारी पर तहसील से बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता का आरोप था कि उनके बीमार पिता से एसडीएम ने अभद्रता की और जबरन सरकारी जीप पर घसीटते हुए लाद लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना था कि कहीं भी अवैध निर्माण हुआ है तो एसडीएम कार्रवाई करें। अधिवक्ताओं के परिजनों से अभद्रता करना गलत है। इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं व एसडीएम के बीच नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि तभी एसडीएम विनीत उपाध्याय ने अधिवक्ता अजय शुक्ल को गुंडा कह दिया। यह सुनकर साथी वकील भड़क गए और एसडीएम पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने लगे। कहासुनी व नोकझोंक के बीच एसडीएम ने साथ रहे होमगार्ड की रायफल उठा ली।
इस पर हंगामा और बढ़ गया। एसडीएम व अधिवक्ता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर एसडीएम व अधिवक्ताओं को शांत कराया। अधिवक्ताओं के बड़ी संख्या में पहुंचते देख एसडीएम कार्रवाई की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद आक्रोशित वकील लालगंज पहुंचे और सीओ का घेराव करने लगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में हुए विरोध प्रदर्शन की रंजिश में एसडीएम अधिवक्ताओं के घर जाकर खुन्नस निकाल रहे हैं।
सीओ ने समझाबुझाकर किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत कराया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम मार्कण्डेय शाही से कर उन्हें लालगंज से हटाए जाने की मांग की है।
अधिवक्ता के घर जाने व अभद्रता करने की शिकायत मौखिक रूप से की गई है।। इस बारे में अभी किसी पक्ष की लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। रमेशचंद्र, सीओ, लालगंज
एसडीएम के घेराव के दौरान हुई थी कहासुनी
लालगंज। तहसील में बैठक के दौरान गुरुवार को एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद एसडीएम को अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक सरकारी जीप में बंधक बना लिया था। बंधक बनाने के दौरान अधिवक्ता अजय शुक्ल एसडीएम के वाहन के सामने खड़े हो गए। जिस पर एसडीएम व अजय के बीच कहासुनी हो गई थी।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में हुए विवाद के चलते एसडीएम उनके परिजनों से अभद्रता कर खुन्नस निकाल रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि तहसील में विरोध-प्रदर्शन के बदले एसडीएम का किसी अधिवक्ता के घर जाना गलत है। तहसील का मामला तहसील में ही निपटाना चाहिए था।
एसडीएम ने कहा, जो किया वो आत्मरक्षा के लिए
लालगंज में वकीलों के साथ हुए विवाद में होमगार्ड की रायफल हाथ में लेने के मामले में एसडीएम विनीत उपाध्याय ने डीएम को दिए गए स्पष्टीकरण में कहा है कि उन्होंने जो किया वो आत्मरक्षा के लिए था।
एसडीएम का कहना है कि विवादित भूमाफिया अजय शुक्ला द्वारा माइनर तथा घुइसरनाथधाम रोड पर पूरे तिलकराम में अतिक्रमण की जांच के दौरान अजय शुक्ला और उनके करीब तीस संदिग्ध साथी अचानक अत्यंत आक्रामक हो गए। जिस पर मेरे द्वारा आत्मरक्षार्थ मुद्रा अपनाई गई, जो किसी पर इंगित नहीं थी।

लालगंज में अधिवक्ताओं से विवाद के दौरान होमगार्ड की राइफल उठाये एसडीएम।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज में एसडीएम से नोकझोक करते अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH