{"_id":"56e8503f4f1c1b19118b4cc8","slug":"sdm-cought-in-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में पकड़े गए नकलची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में पकड़े गए नकलची
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
education
इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एसडीएम ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालयों में उन्हें सामूहिक नकल होती मिली। छात्रों की कापियों के मिलान में यह बात साबित हो गई। उन्होंने तीनों विद्यालयों को काली सूची में डालने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। एसडीएम कुंडा शशिभूषण राय ने मंगलवार को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। अंग्रेजी विषय के पेपर में तीन विद्यालयों में उन्हें सामूहिक नकल होती मिली। वह पहले चंपतपुर स्थित बाबा ठाकुरदीन इंटर कालेज में गए। यहां कई कमरों में बोलकर नकल कराई जा रही थी। इस पर उन्होंने कई कमरों में छात्र-छात्राओं की कापियों का मिलान किया। सब की कापी पर एक जैसे ही उत्तर लिखे हुए थे। उधर जनता इंटर कालेज बलीपुर के भी एक कमरे में नकल होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने इंटर कालेज टिकरियां बुजुर्ग का निरीक्षण किया। कापी मिलान में यहां भी बोलकर नकल कराने के सबूत मिले। उपजिलाधिकारी ने इन तीनों विद्यालयों को काली सूची में डालने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन