फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scorpio falls uncontrollably, six injured

Pratapgarh News: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की स्कार्पियो बेकाबू होकर पलटी, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scorpio falls uncontrollably, six injured
अयोध्या से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की स्कार्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। तीन महिला श्रद्धालुओं की नाजुक होने पर एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोलकता के रहने वाले किशोरी लाल अग्रवाल, कमला, रेनू अग्रवाल, माला देवी, मंजू देवी, कविता सचान एक साथ ट्रेन से खाटू श्याम दर्शन के लिए जयपुर गए थे। दर्शन पूजन करने के बाद वह परिजनों के साथ ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। भगवान रामलला और हनुमान गढ़ी दर्शन के बाद मंगलवार की शाम स्कार्पियो रिजर्व कर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए।
विज्ञापन

देल्हूपुर के समीप चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार श्रद्धालु चीखने-चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। कविता, मंजू और रेनू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रवाना कर दिया। कार सवार दो पुरुष को मामूली चोटें आई थी। वह रेफर मरीजों के साथ एम्स रायबरेली चले गए।
कमला ने चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
सड़क हादसे में घायल महिला श्रद्धालु कमला का आरोप है कि चालक अयोध्या से ही कार सही नहीं चला रहा था। बार-बार उसे सही ढंग से कार चलाने के लिए आगाह किया जा रहा था। बावजूद इसके वह कार सही से नहीं चला रहा था। नींद आने की जानकारी भी कार चालक ने नहीं दी। इसी वजह से रास्ते में हादसा हो गया।

अग्रवाल समाज ने दी मदद
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी उत्तर के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गोयल हादसे के बाद कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रेफर मरीजों को रायबरेली जाने का प्रबंध किया। टीम के विपिन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि लोग सेवा कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed