फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   school open at morning

अब सात बजे से खुलेंगे स्कूल

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
school open at morning
बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू
नौनिहालों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए मंडलायुक्त ने स्कूलों का समय बदल कर सुबह साढे़ छह बजे से ग्यारह बजे करने का सुझाव दिया था। मगर गांव के बच्चों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने के कारण जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने स्कूलों का समय बदलकर सात बजे से कर दिया है। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सुबह सात बजे स्कूल खुलेंगे और साढे़ ग्यारह बजे बंद हो जाएंगे। सुबह सात बजे से प्रारंभ होने वाला पठन-पाठन ग्यारह बजे समाप्त होगा। आधे घंटे लंच में बच्चे बैठकर खाना खाएंगे और साढे़ ग्यारह बजे स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। मंगलवार को स्कूल टाइम पर डीएम डा. आदर्श सिंह की मुहर लगते ही बीएसए माधवजी तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों और विकलांग स्कूलों में भी यह समय लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed