फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School children forced to pass through dirty water on the way

Pratapgarh News: रास्ते में गंदे पानी के बीच गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे

Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
School children forced to pass through dirty water on the way
बाबागंज ब्लाक के मुरैनी गांव में रास्ते में भरे पानी से होकर गुजरते स्कूली बच्चे। संवाद
बाबागंज ब्लाॅक के मुरैनी गांव में पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं बच्चे
विज्ञापन

कुंडा। ग्रामीण इलाकों में जलजमाव को खत्म करने के लिए पंचायतीराज विभाग और स्वास्थ्य विभाग का संचारी रोग अभियान मुरैनी गांव में धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा है। घरों का गंदा पानी गांव के रास्तों पर भरा है। इस वजह से स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है।


कुंडा विकास खंड के मुरैनी गांव में ग्राम प्रधान और सचिव की अनदेखी के चलते गांव की सड़कें बद से बदतर हो गईं हैं। स्कूली बच्चों का गंदे पानी से ड्रेस खराब हो जाता है। उन्हें कई बार रास्ते से ही घर लौटना पड़ता है। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गांव में वर्षों पहले खड़ंजे का निर्माण किया था, ट्रैक्टर के आने-जाने से वह धंस गया है। इस कारण रास्ते पर लगभग एक फिट पानी भर गया है। पूरे गांव के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि हमारी जानकारी में नहीं है, एडीओ पंचायत को पानी की निकासी कराने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed