{"_id":"66281c02c92cf4471405bbd4","slug":"school-bus-damaged-due-to-collision-with-trailer-three-students-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-115927-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेलर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त, तीन छात्र चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेलर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त, तीन छात्र चुटहिल
Wed, 24 Apr 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कूल वाहन। संवाद
ट्रेलर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त, तीन छात्र चुटहिल
नगर कोतवाली के महुली में हुई घटना, बच्चों का इलाज कराकर भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से स्कूली बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार तीन छात्र मामूली रूप से चुटहिल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ कर भाग निकला।
शहर के आत्रेय एकेडमी की बस मंगलवार की सुबह दीवानगंज से स्कूली छात्रों को लेकर चिलबिला की ओर आ रही थी। इधर से गिट्टी लदा ट्रेलर जौनपुर की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने महुली में सामने से आ रही स्कूली बस में टक्कर मार दी। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार दीवानगंज के रहने वाले छह वर्षीय छात्र आयुष पाल, सगे भाई चार वर्षीय मोहम्मद शाद व नौ वर्षीय साहिब मामूली रूप से घायल हो गए। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मामूली रूप से चुटहिल बच्चों को बाहर निकालकर बैठाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन के साथ ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। निजी डॉक्टर के पास बच्चों का उपचार कराकर परिजन घर ले गए। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर चली गई।