{"_id":"7255e7d30a0bbcbdbcad25cdd4aa35a7","slug":"scam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहज जन सेवा केंद्र से लाखों उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहज जन सेवा केंद्र से लाखों उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबस्ता बाजार में सहज जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के कंप्यूटर और कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। मामले की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है।
रेड़ीपुर गांव के प्रधान अनिल शुक्ला लक्ष्मणपुर विकासखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नौबस्ता में सहज जन सेवा केंद्र के साथ ही कंप्यूटर व उसके पार्ट्स की दुकान खोल रखी है।
शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। आधी रात को चोर शटर व दो दरवाजों का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर कंप्यूटर, लैपटाप व कीमती सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान खुली देखी तो मामले की जानकारी अनिल को दी। दुकान खोलने पर सारा सामान गायब मिला। यह देख प्रधान का मत्था ठनक गया। उन्होंने इलाकाई पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद तहरीर भी दी लेकिन देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अनिल की मानें तो करीब दो लाख से अधिक का सामान चोर ले गए हैं। बाजार में चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।