{"_id":"6068c3578ebc3ed51535168b","slug":"sbi-pushes-to-deposit-challan-police-handles-front-pratapgarh-news-ald303285382","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान जमा करने के लिए एसबीआई में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान जमा करने के लिए एसबीआई में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
पट्टी एसबीआई में चालान जमा करने आये प्रत्याशियों की रोड पर लगी कतार।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित एसबीआई शाखा में शनिवार को चालान जमा करने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। लाइन में आगे खड़े होने को लेकर विवाद भी हुआ। लालगंज, रानीगंज के साथ ही सदर तहसील के दावेदारों की भीड़ अधिक होने से बैंककर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।
चौक-कचहरी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। बैंक खुलने के पहले ही उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में फेल हुए बैंककर्मियों ने फोन कर एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम सदर और नगर कोतवाल भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पसीना बहाते रहे। बैंक में चालान जमा करने के लिए पांच काउंटर खोले गए, मगर वह भी कम पड़ गए। शाम छह बजे तक काउंटर पर चालान जमा करने का सिलसिला जारी रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भारी भीड़ शनिवार भोर में ही एसबीआई में चालान जमा करने के लिए पहुंच गई। भारतीय स्टेट बैंक में दो दिन की बंदी के बाद शनिवार को बैंक खुला तो ग्राहकों के साथ ही चालान जमा करने वालों की भारी भीड़ देखकर बैंककर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पहले तो बैंककर्मी अपने गार्डों को लेकर भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास किया, जब विफल हुए तो एसडीएम और सीओ सिटी को इसकी जानकारी दी। कचहरी-चौक घंटाघर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया, जिससे लोगों का सड़कों पर पैदल चलना दुश्वार हो गया।
पुलिस ने श्रीराम तिराहे पर बैरियर लगाकर चार पहिया व ईरिक्शा का आवागमन बंद करा दिया। ताकि जमानत राशि जमा करने आई भीड़ व राहगीरों के बीच कोई विवाद न हो सके। लगभग एक घंटे के बाद बैंक में पांच काउंटर खोलकर चालान जमा करने वालों को लाइन में लगाया गया। चीफ मैनेजर ने गैरजरूरी कार्यों पर रोक लगाते हुए कर्मचारियों को सिर्फ चालान जमा करने को कहा।
शाम छह बजे तक एसबीआई में 2245 लोग चालान जमा करने में सफल रहे। लालगंज और रानीगंज में उपकोषागार नहीं होने से दोनों तहसीलों की भीड़ शहर पहुंच गई। हालांकि भीड़ देखकर बहुत से प्रत्याशी वापस लौट गए। चालान जमा करने वालों की भीड़ देखकर बैंक में लेन-देने के लिए आने वाले ग्राहक बाहर से ही वापस हो गए।
रविवार को खुलेगा एसबीआई, जमा होगा चालान
शनिवार को चालान जमा करने वालों की भारी भीड़ देखकर जिला प्रशासन को एहसास हुआ कि वास्तव में प्रत्याशी परेशान हैं। बैंक में उमड़ी भीड़ को देखकर एसडीएम ने सीडीओ को पूरे मामले से अवगत कराया। सीडीओ ने रविवार को एसबीआई की शाखाओं को खोलकर चालान जमा करने को कहा है। रविवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चालान जमा किया जाएगा।
चीफ मैनेजर के प्रयास के बाद भी लालगंज शाखा को नहीं मिली हरी झंडी
शनिवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में जब भारी भीड़ उमड़ पड़ी तो चीफ मैनेजर परेशान हो उठे। उन्होंने लालगंज शाखा को फोनकर चालान जमा करने को कहा, तो जवाब मिला है, वहां उपकोषागार बंद हो गया है। फिर क्या था, लखनऊ में बैठे अफसरों से बात कर अपनी परेशानी बताई और लालगंज में जमा कराने की व्यवस्था करने को कहा। मगर जब इजाजत नहीं मिली तो मायूस होकर बैठ गए।
पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशी चालान जमा करने के लिए परेशान हैं। इसलिए रविवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक काउंटर खुला रहेगा। प्रत्याशी आकर चालान जमा कर सकते हैं। रविवार को चालान जमा करने के सिवा और कोई कार्य नहीं होगा।
मनोज कुमार ओझा, चीफ मैनेजर, एसबीआई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को चालान जमा करने में होने वाली असुविधा को देखते हुए रविवार को एसबीआई शाखा को खोलने का निर्देश दिया गया है। सुबह दस से शाम छह बजे तक चालान जमा किया जा सकता है।
अश्विनी कुमार पांडेय, सीडीओ

पट्टी एसबीआई में चालान जमा करने को प्रत्याशियों की लगी कतार।- फोटो : PRATAPGARH