फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sawan 2020: Sawan's first Monday today forbidden on Jalabhishek

Shravan Somwar 2020: सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक पर मनाही

Mon, 06 Jul 2020 12:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020: Sawan's first Monday today forbidden on Jalabhishek
सावन माह का शुभारंभ आज से हो रहा है। पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक की पाबंदियों के बीच दर्शन-पूजन होगा। इस बार शिवालायों में न ही मेला लगेगा, न ही भंडारा होगा और न ही कांवडिय़ों के भीड़ दिखेगी। पौराणिक शिवालायों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दर्शन- पूजन होगा।
विज्ञापन

पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम में मंदिर परिसर में लगे घंटे रस्से से बंाध दिए गए हैं। प्रवेश द्वार से गेट तक बैरिकेडिंग बनाई गई है। मंदिर परिसर में भीड़ लगाने पर मनाही है। जलाभिषेक की भी अनुमति नहीं है। सिर्फ दर्शन- पूजन ही कर सकेंगे। मांधाता क्षेत्र के भयहरणनाथ धाम में भी सावन माह के पहले सोमवार की तैयारी दिनभर होती रहीं। मंदिर परिसर में मेले पर सख्त मनाही है। भीड़ न लगाने की भी हिदायत दी गई है। कांवड़ यात्रा पर भी रोक है। भयहरणनाथ धाम संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि जलाभिषेक की मनाही है। इसके लिए माइक द्वारा लोगों से घर पर ही जलाभिषेक का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश से मिली राहत
रविवार को दिनभर उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को शाम को झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। हालांकि बारिश से जगह-जगह जलजमाव व किचपिच के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। दोपहर में मौसम साफ हो गया। धूप खिली तो उमसभरी गर्मी का कहर शुरू हो गया। लोग गर्मी से बेहाल रहे। पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं मिली। गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। शाम करीब चार बजे के बाद फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी। शाम करीब छह बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इस बीच थोड़ी ही देर में ही बारिश शुरू हो गई।

शहर में करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। इससे वातावरण सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को निजात मिल गई। हालांकि शहर में बारिश से किचपिच व जलजमाव की समस्या हुई। शहर के पल्टबनबाजार, विवेकनगर, शिवजीपुरम, दहिलामऊ उत्तरी, बेगमवार्ड सहित मोहल्लों में जलजमाव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग क े वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की दखल से बारिश हुई है। तेज बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed