{"_id":"60033dfc8ebc3e333a554a9e","slug":"sari-businessman-dies-after-being-hit-by-train-pratapgarh-news-ald296902829","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजोहरी में ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक के बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
ट्रेन की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षत-विक्षत शव देख परिजनों में कोहराम मचा रहा।
नगर कोतवाली के खजोहरी धनीपुर निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र रामदेव सूरत में रहकर साड़ी का कारोबार करता था।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वह घर आ गया था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था। करीब सात बजे उसका शव रेलवे लाइन के किनारे दो हिस्सों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। क्षत-विक्षत शव देख कोहराम मच गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के अनुसार लॉकडाउन में घर आए प्रदीप की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिससे परिवार के लोग भी तनाव में रहते थे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
अधेड़ ने घर के करीब फांसी लगाकर जान दी
इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास निवासी अशोक सिंह (55) किसान थे। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटकता मिला। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद उनके परिवार वालों को जानकारी हो सकी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उनके दो बेटियां कोमल व नैंसी और बेटा सूर्यांश है। पिता के शव से लिपटकर बच्चे बिलखते रहे। अशोक की खुदकुशी का कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं।

खजोहरी में मृत युवक प्रदीप कुमार सरोज। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH