{"_id":"5d34bc9c8ebc3e6cbe42a231","slug":"sapling-the-four-snake-charmers-in-the-train-by-showing-the-snake-pratapgarh-news-ald250082963","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में यात्रियों को सांप दिखाकर कमाई करने वाले चार सपेरे चढ़े आरपीएफ के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में यात्रियों को सांप दिखाकर कमाई करने वाले चार सपेरे चढ़े आरपीएफ के हत्थे
विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा ट्रेन में सांपो के साथ धरे गये लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
सांप दिखाकर ट्रेनों में वसूली करने वाले चार सपेरों को दबोचा
आधा दर्जन कोबरा सांपों को जंगल में छोड़वाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों को सांप दिखाकर डराने के बाद वसूली करने वाले चार सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से करीब आधा दर्जन कोबरा सांप मिले हैं। उन्हें जंगल में छोड़वाने के बाद सपेरों को जेल भेज दिया गया।
15 जुलाई को देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के एक कोच में चढ़ा सपेरा पैसा न देने वाले यात्रियों के गले में जबरन कोबरा सांप डाल दे रहा था। इसे लेकर हंगामा हुआ था। रेल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को सपेरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर हमराहियों के साथ रविवार को ट्रेनों में छापेमारी शुरू कर दी।
रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार संपेरे कोबरा दिखाते मिले। इनको पकड़कर थाने लाया गया। जांच के दौरान इनके पास से 6 कोबरा सांप मिले। वन विभाग से बात करने के बाद सांपों को चिलबिला के जंगल में छोड़ा गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए संपेरे रायबरेली जनपद के हैं। सांप का भय दिखाकर ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करते थे। उनकी पहचान रायबेरली जनपद के मील एरिया गड़ेरियन निवासी मुन्ना, रौनक, दिलीपनाथ और भदोकर थाना के हंस पुरवा निवासी प्रदीपनाथ के रूप में हुई।