फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sanskriti Chaurasia district topper in ICSE 10th

आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर संस्कृति चौरसिया बनीं जिले की टॉपििििििरि

Mon, 18 Jul 2022 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sanskriti Chaurasia district topper in ICSE 10th
आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान पाने पर संस्कृति चौरसिया को मिठाई खिलाते परिजन। ? - फोटो : PRATAPGARH
आईसीएसई बोर्ड की दसवीं के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा संस्कृति चौरसिया टॉपर बनी हैं। शहर के प्रभात एकेडमी की छात्रा वर्षा मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। 93.68 प्रतिशत अंक के साथ प्रभात एकेडमी की छात्रा अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। शत-प्रतिशत परिणाम से बच्चे खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई बोर्ड के दो विद्यालय हैं। बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रभात एकेडमी में कुल 62 व नेशनल पब्लिक स्कूल में 36 बच्चे शामिल हुए थे। आईसीएसई (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड ने यूपी बोर्ड के ठीक एक महीने बाद दसवीं के परिणाम रविवार को जारी किए। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने से बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन

प्रभात एकेडमी की प्रियंवदा को 93.6, शादाब बानो को 93.2, अनंत श्रीवास्तव को 93.10, युवराज सिंह को 91.5, श्रेष्ठ श्रीवास्तव व शाश्वत को 91 प्रतिशत अंक मिले हैं। उत्कर्ष ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के लिए पांच बजे का समय तय किया था, मगर नेटवर्क की दिक्कत की वजह से वेबसाइट खुलने में थोड़ी दिक्कत हुई। वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं मिलने से परेशान छात्र-छात्राएं और अभिभावक साइबर कैफे का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed