{"_id":"6903c617aa393991300fab55","slug":"sanskar-global-wins-the-senior-kabaddi-championship-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-150863-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में संस्कार ग्लोबल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में संस्कार ग्लोबल ने मारी बाजी
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। संवाद
जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्टेडियम में सीनियर महिला वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल में संस्कार ग्लोबल स्कूल ने लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं, पहले सेमीफाइनल मैच में संस्कार ग्लोबल स्कूल की टीम ने तीरथ एकेडमी मानधाता को 20 -16 के अंतर से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर आसपुर देवसरा की टीम ने एमबीडी पब्लिक स्कूल कटरा गुलाब सिंह को दिलचस्प मुकाबले में 23-21 के अंतर से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की टीम ने लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर आसपुर देवसरा को 34-16 के अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
शुभारंभ समाजसेवी शैलेंद्र सिंह ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज प्रभारी अनुज सिंह एवं रंजन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक आसिफ खान, लालमणि सिंह, कर्मराज सिंह, रवि प्रकाश सिंह, यशवंत यादव रहे। संयोजक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज एवं संचालन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभिषेक सिंह, अजय कुमार सिंह, शैलेश सिंह, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।