{"_id":"7237c24b2f877c1f5e46b052c77a684a","slug":"sanjay-and-pushpa-took-over-the-command-of-the-block-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय और पुष्पा ने संभाली ब्लाक प्रमुख की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय और पुष्पा ने संभाली ब्लाक प्रमुख की कमान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणपुर और रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को पद व गोपनीयता की शपथ शनिवार को दिलाई गई। लक्ष्मणपुर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी को डीडीओ रमाकंात तिवारी ने शपथ दिलाई। यहां कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बहुमुखी विकास में ब्लाक प्रमुखों की भूमिका अहम होती है। ब्लाक द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य से ही ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सही लाभ होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सपा नेता संजय पांडेय व सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल व संचालन विकास मिश्र, सुरेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीडीओ निरंकार मिश्रा, पूर्व प्रमुख अवधेश तिवारी, रामराज पांडेय, पंकज मिश्र, संजय शुक्ला, आलोक सिंह, गंगाशिव शुक्ल, मोनू तिवारी, राजकुमार पांडेय, टीपू सिंह, लालजी तिवारी, ज्ञानप्रकाश मिश्र, लल्लन मिश्र, रामचंद्र शुक्ल व राजेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड में नवनिवार्चित ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी को उपजिलाधिकारी जयनाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास को पारदर्शिता व ईमानदारी से गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। उपजिलाधिकारी जयनाथ, सीओ सीताराम, सांसद प्रतिनिधि राममिलन तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन बीडीओ सुनील कुमार व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी यादव ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह, एडीओ पंचायत अमृतलाल सरोज, महासचिव रवींद्र मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ला, बबलू तिवारी, शब्बीर अहमद, रामयश सरोज, रोहित शुक्ला, भगवती प्रसाद दुबे, आशीष उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, अनुराग उपाध्याय आदि मौजूद रहे।