फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sangal condidate of apna dal

संगमलाल को अद ने सदर से उतारा

Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
sangal condidate of apna dal
अमित शाह ने अनुप्रिया पटेल से की बात

विज्ञापन
आखिरकार तमाम प्रयासों के बाद अपना दल (एस) गुट ने सदर विधानसभा से संगमलाल गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि विश्वनाथगंज सीट पर सिटिंग विधायक को प्रत्याशी बनाया है।


भाजपा व अद गठबंधन के चलते सदर व विश्वनाथगंज विधानसभा की सीट अपना दल (एस) के खाते में चली गई थी। काफी दिनों से भाजपा से टिकट के लिए पसीना बहा रहे नेता परेशान हो उठे। वे अद से टिकट के लिए जोड़तोड़ लगाने लगे। भाजपा के दूसरे दावेदार भी टिकट के लिए जोरआजमाइश करते नजर आए। अंतत: रविवार को अद (एस) से केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने संगमलाल गुप्ता को सदर से प्रत्याशी घोषित किया। विश्वनाथगंज पर मौजूदा सिटिंग विधायक को प्रत्याशी बनाया है। जो कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। संगम को टिकट मिलने की खबर मिलते ही कटरामेदनीगंज मेें समर्थक खुशियां मनाने के लिए सडक़ पर उतर पड़े। वे आतिशबाजी के साथ ही ढोल ताशे की धुन पर थिरकने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही समर्थक शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed