{"_id":"56e853af4f1c1b5b138b4c11","slug":"samajwadi-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की और खुशहाली का आइना है यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की और खुशहाली का आइना है यूपी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं लोक निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यूपी तरक्की और खुशहाली का आइना है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार में अमीर और गरीब सभी सुकून महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन में समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में जिलेभर के अफसरों का जमावड़ा रहा। इस दौरान 101 बालिकाओं को कन्या विद्या धन, लैपटॉप, मजदूरों को साइकिल, विकलांगों को ट्राई साइकिल सहित अनेक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि सपा सरकार ने चार वर्षों में गरीबों और पिछड़ों की तरक्की के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाने का दावा किया। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिले के गरीबों को जहां पक्का आवास मिला, वहीं गरीबी से जूझ रहे परिवारों को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले के 17 ब्लाक मुख्यालयों पर भी इसी तरह कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस मौके पर पट्टी विधायक रामसिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव, रानीगंज विधायक के प्रतिनिधि अनिल तिवारी, सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, पीडी एसपी सिंह, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, डीडीओ रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।