{"_id":"617ae8c15a438d51ab264800","slug":"salesman-hanged-himself-created-a-ruckus-pratapgarh-news-ald3192674149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सेल्समैन ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सेल्समैन ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Fri, 29 Oct 2021 04:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:21 PM IST
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता (18)ने बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। जगदीशपुर निवासी विजय कुमार गुप्ता (18) घर के करीब स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर गया था। दोपहर में वह खाना खाने के लिए आया तो घर में ताला बंद था।
मां सुनीता, बहन अंशिका व पिता बदलू खेत में काम करने चले गए थे। वह पड़ोस में रहने वाली चाची से चाबी मांगकर घर के अंदर गया और कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। घरवालों के बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में विजय का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख परिवारीजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।