फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   saket express will run from 18 october for mumbai

मुंबई के लिए18 अक्तूबर से चलेगी साकेत एक्सप्रेस

Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
saket express will run from 18 october for mumbai
प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। फैजाबाद से चलने वाली साकेत एक्सप्रेस का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड का पत्र आने के बाद सोमवार से इसका टिकट भी मिलने लगेगा। हालांकि अभी इसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। लखनऊ से प्रतापगढ़ के रास्ते यशवंतपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी 21 अक्तूबर से शुरू होगी। प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस भी 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इससे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक प्रतापगढ़ से बनकर चलने वाली एक भी ट्रेन का संचालन रेलवे ने शुरू नहीं किया है। प्रतापगढ़ के रास्ते सिर्फ एक ट्रेन धनबाद-फिरोजपुर का संचालन हो रहा है। हालांकि रेलवे ने नई दिल्ली से पुरी के बीच चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू कर दिया है, लेकिन प्रतापगढ़-लखनऊ रेलमार्ग पर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के निर्माण कार्य के कारण इसे वाया फैजाबाद चलाया जा रहा है। अब रेलवे ने 18 अक्तूबर से फैजाबाद से प्रतापगढ़ के रास्ते मुंबई तक जाने वाली साकेत एक्सप्रेस को 18 अक्तूबर से चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसका पत्र भी आ गया है। इससे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक प्रतापगढ़ से मुंबई जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं चल रही थी। सोमवार से इसका आरक्षण टिकट भी मिलने लगेगा। उधर, लखनऊ-यशवंतपुर ट्रेन का भी संचालन 21 अक्तूबर से शुरू होगा। प्रतापगढ़ से भोपाल एक्सप्रेस 31 अक्तूबर से चलेगी। यह प्रतापगढ़ से चलने वाली पहली ट्रेन होगी। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि कुछ ट्रेनों का टिकट दिया जा रहा है। संचालन के लिए उनके पास सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed